पोर्ट ऑफ स्पेन
कैप्टन जैसन होल्डर और विकेटकीपर बल्लेबाज शेन डोरिच की मदद से वेस्ट इंडीज ने श्री लंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन छह विकेट पर 246 रन बनाए। होल्डर और डोरिच के बीच छठे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी हुई। श्री लंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जो सही साबित होता नजर आने लगा था लेकिन फिर होल्डर और डोरिच ने पारी को काफी हद तक संभाला।
श्री लंका के लिए लाहिरु तिरिमाने ने 18 ओवर में 57 रन देकर 3 विकेट लिए जिसमें होल्डर का विकेट शामिल था। होल्डर ने 88 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 40 रन बनाए। डोरिच 46 रन बनाकर नाबाद लौटे जो मैच के दूसरे दिन देवेंद्र बिशू के साथ उतरेंगे जिन्होंने 32 गेंदों का सामना करने के बाद भी खाता नहीं खोला है।
स्मिथ निराशाजनक तरीके से आउट हो गए। क्रेग ब्रैथवेट के साथ पारी का आगाज करने वाले स्मिथ को दिनेश चंडीमल ने रन आउट किया। वहीं, ब्रैथवेट तीसरे ओवर में सुरंगा लकमल की गेंद पर विकेट के पीछे निरोशन डिकवेला को कैच दे बैठे। कीरोन पावेल ने तीसरे विकेट के लिए शाई होप के साथ 40 रन जोड़े जो कुमारा की गेंद पर 38 के स्कोर पर बोल्ड हुए। रोस्टन चेस (38) को हेराथ ने मैथ्यूज के हाथों लपकवाया।
0 comments:
Post a Comment